वीकेंड पर रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये 10 डेस्टिनेशन, दिल्ली से दूरी जानिए

Author: Amit  Published: March 28, 2024

1. आगरा, (204 किमी, 3 घंटे) 

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल आगरा में है। कई अन्य ऐतिहासिक स्मारक भी हैं। जैसे आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा।

2. ऋषिकेश, (243km, 5 घंटे) 

योग नगरी ऋषिकेश में कई योग केंद्र और आश्रम देखने को मिलेंगे। ऋषिकेश में गंगा नदी में राफ्टिंग और बंजी जंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

3. चंडीगढ़ (248 किमी, 5 घंटे) 

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ सुंदर शहर है। यहां आप रॉक गार्डन, सुखना लेक, रोशनी गार्डन और कैपिटल कॉम्प्लेक्स घूम सकते हैं। 

4. जयपुर (268 किमी, 5 घंटे)

गुलाबी नगरी में आपको हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस और नाहरगढ़ किला जैसे कई ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे। 

5. शिमला (343 किमी, 8 घंटे) 

हिमाचल की राजधानी में आपको कई खूबसूरत औपनिवेशिक इमारतें देखने को मिलेंगी। शिमला में आप रिज, मॉल रोड और जाखू मंदिर जाएं।

6. अमृतसर (466 किमी)

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दुनिया आती है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर है। जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर और दुर्गियाना मंदिर देखें।

7. मनाली (540km, 10 घंटे) 

मनाली सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मनाली में आप रोहतांग दर्रा, सोलंग वैली और हिडिंबा देवी मंदिर जैसे कई पर्यटन स्थल देख सकते हैं।

8. उदयपुर (660km, 10 घंटे) 

झीलों के शहर में आपको कई खूबसूरत झीलें देखने को मिलेंगी जिनमें पिछोला झील, फतह सागर झील और सहेलियों की बाड़ी प्रमुख हैं। 

9. दार्जिलिंग (670km, 12 घंटे) 

पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में आप टाइगर हिल, घूम मठ और डलहौजी जैसे कई पर्यटन स्थल देख सकते हैं।

10. गंगटोक (670km, 12 घंटे) 

गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। गंगटोक में आप एमजी रोड, हनुमान टोक और ताशी व्यू पॉइंट जैसे कई पर्यटन स्थल देख सकते हैं।

वीकेंड पर करें सन सिटी जोधपुर की यात्रा, जानिए टोटल खर्चा और बेस्ट टाइम