Kashmir Great Lakes Trek Guide in Hindi: कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक कैसे करें? जानिए KGL का बजट, Itinerary और बेस्ट टाइम

Kashmir Great Lakes Trek Guide: आज हम आपको KGL ट्रेक का बजट

Kashmir Great Lakes Trek Guide in Hindi: कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक कैसे करें? इस सवाल का जवाब थोड़ा लंबा है लेकिन अगर आप सच में इस ट्रेक को करना चाहते हैं तो पूरा जवाब आपको जरूर पढ़ना चाहिए। कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक को शॉर्ट में केजीएल (KGL) बी कहते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो यह भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। आज हम आपको KGL ट्रेक का बजट, Itinerary और इसको करने के लिए बेस्ट टाइम क्या है वो सब बताएंगे।

कश्मीर ग्रेट लेक्स भारत में सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। इसमें कोई मतभेद नहीं है। यह धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले हमारे कश्मीर में स्थित है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहते हैं वो आप इस ट्रेक को पूरा करते हुए समझ जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रेक एक कैनवास पर सेट है। यह श्रीनगर से 75 किमी उत्तर पूर्व में स्थित है। हर दिन जंगली, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों, लुढ़कते घास के मैदान और फिरोजा अल्पाइन झीलों का 360° पैनोरमा व्यू देखने को मिलता है। कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक के दौरान आपको इनमें से छह से अधिक झीलें और पाँच अलग-अलग घाटियां देखने को मिलती हैं।

तीन दिन में घूमें तीर्थन वैली, जालोरी पास से लेकर सेरोलसर लेक, जिभी तक पूरी Itinerary

ट्रेक के लिए रास्ते और पहाड़ ऐसे हैं कि वे सारी परिस्थिति मिलकर इसे मोडरेट से डिफिकल्ट ट्रेक बनाते हैं। यानी कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक एक मध्यम से लेकर कठिन ट्रेक है। इसे 6 दिनों में पूरा किया जा सकता है। इसका मतलब यह भी है कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। हर दिन चढ़ाई का स्तर अलग-अलग होता है। एक बात याद रखें- अगर आप ट्रेक शुरू कर देते हैं तो फिर दूसरे के बाद एग्जिट होने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए यह ट्रेक उन बिगनर्स के लिए नहीं है जो ऊंचाई वाली ट्रेक नहीं किए हैं।

यह एक लंबा ट्रेक है और इसके लिए बहुत अच्छे फिटनेस स्तर की आवश्यकता होती है और पूर्व ट्रेकिंग अनुभव भी रेकमंड किया जाता है। इस ट्रेक के बाद हर दूसरा ट्रेक ऐसा लगता है जैसे यह छोटे पर्दे की फिल्म हो। हालांकि, कश्मीर ग्रेट लेक्स एक आईमैक्स 3डी अनुभव है। अगर आपने यह ट्रेक नहीं किया है, तो इसे अपनी बकेट लिस्ट में शामिल जरूर करें!

वीकेंड पर घूमें धर्मशाला मैक्लोडगंज; जानिए बजट, बेस्ट टाइम, कहां ठहरें और घूमने की जगहें

एक नजर में कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक-

कहां है: – कश्मीर (जम्मू और कश्मीर, भारत )

दिन कितने लगेंगे: – 8 दिन

ट्रेक ग्रेड क्या है: – मॉडरेट से डिफिकल्ट

अधिकतम ऊंचाई: – 13,750 फीट

अनुमानित ट्रेकिंग किलोमीटर: – 72 किलोमीटर

कश्मीर ग्रेट लेक्स का यात्रा कार्यक्रम (Kashmir Great Lakes Trek Itinerary)

नोट- KGL आइटनरी जानने से पहले एक बात स्पष्ट कर दूं- मैंने यह ट्रेक एक लोकल ट्रेकिंग एजेंसी के जरिए की थी। यह ट्रेक मैंने खुद से नहीं की थी। इसलिए आइटनरी ट्रेकिंग एजेंसी के मुताबिक है। वैसे मेरी सलाह है कि केजीएल ट्रेक को अपने आप से तभी करें जब आपको प्रयाप्त अनुभव हो अन्यथा लोकल गाइड के साथ ही करें।

Kashmir Great Lakes Trek Guide

Day 1: श्रीनगर से सोनमर्ग
Day 02: सोनमर्ग से निश्नेई
Day 03: निश्नेई से विशनसर लेक
Day 04: विशनसर लेक से गडसर
Day 05: गडसर से सतसर
Day 06: सतसर से गंगबल ट्विन लेक
Day 07: गंगबल से नारानाग और नारानाग से श्रीनगर

पहला दिन- श्रीनगर से सोनमर्ग पहुंचें।

KGL ट्रेक के लिए पहले दिन आपको श्रीनगर पहुंचना होगा और फिर वहां से सोनमर्ग जाना होगा। श्रीनगर से सोनमर्ग की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। सोनमर्ग के लिए श्रीनगर से बहुत सारी टैक्सियां चलती हैं जो आपको टीआरसी से मिल जाएंगी। रात में सोनमर्ग में रुकें। श्रीनगर कैसे पहुंचना है उसके लिए यहां विस्तार से पढ़ें- दो दिन में घूमें श्रीनगर, कहां ठहरें, बजट और डल लेक सहित घूमने की जगहें जानें

दूसरा दिन- सोनामर्ग से निश्नेई (Nichnai) तक ट्रेक

ट्रेक दूरी: 11.6 किमी | अवधि: 6.5 घंटे | ऊंचाई: 7,800 फीट से 11,607 फीट

ट्रेक कैसी होगी: मध्यम यानी मोडरेट होगी। 3 घंटे की खड़ी चढ़ाई के बाद एक घंटे उतरने वाले रास्ते होंगे। अंतिम 2 घंटे, निश्नेई के लिए हल्की चढ़ाई होगी।

तीसरा दिन- निश्नेई (Nichnai) पास से होते हुए विष्णुसर लेक तक ट्रेक

ट्रेक दूरी: 13.5 किमी | ट्रेक अवधि: 7 घंटे | ऊंचाई: 11,607 फीट से 12,011 फीट से 13,229 फीट

ट्रेक प्रकार: मध्यम। 1.5 घंटे की हल्की चढ़ाई के बाद दर्रे (पास) पर एक घंटे की चढ़ाई होगी। लगभग एक घंटे के लिए पास से सीधे नीचे उतरना होगा और फिर एक सपाट सैर में आसान ट्रेक।

दिन 4 – विष्णुसर से गडसर पास होते हुए गडसर लेक तक ट्रेक

ट्रेक दूरी: 16 किमी | ट्रेक अवधि: 7.5 घंटे | ऊंचाई: 12,011 फीट से 10,706 फीट से 13,715 फीट

ट्रेक प्रकार: मध्यम से कठिन। 1.5-2 घंटे की खड़ी चढ़ाई के बाद 1 घंटे की खड़ी उतराई और फिर आसान समतल जगह।

दिन 5 – गडसर से सतसर तक ट्रेक

ट्रेक दूरी: 11.5 किमी | ट्रेक अवधि: 4.5 घंटे | ऊंचाई: 10,706 फीट से 11,985 फीट

ट्रेक प्रकार: मध्यम। 1.5 घंटे की खड़ी चढ़ाई के बाद एक लेवल वॉक करना है।

दिन 6 – सतसर से गंगबल तक ट्रेक, जज पास होते हुए

ट्रेक दूरी: 9 किमी | ट्रेक अवधि: 6 घंटे | ऊंचाई: 11,985 फीट से 11,486 फीट, 13,276 फीट

ट्रेक प्रकार: मुश्किल। क्रमिक चढ़ाई के प्रत्येक 30 मिनट के बाद लगभग 45 मिनट के लिए खड़ी चढ़ाई होगी और फिर एक खड़ी चढ़ाई आएगी। इसी तरह सिलसिला चलता रहेगा।

दिन 7 – गंगाबल से नारानाग तक ट्रेक। नारानाग से श्रीनगर तक ड्राइव

ट्रेक दूरी: 13 किमी | ट्रेक अवधि: 6 घंटे | ऊंचाई: 11,486 फीट से 7,800 फीट

ड्राइव दूरी और समय: 50 किमी, 2 घंटे।

ट्रेक प्रकार: मध्यम। 6 किमी के लिए थोड़ी चढ़ाई होगी लेकिन फिर उतरना होगा और वो भी एकदम सीधा नीचे। नारानाग पहुंचने के बाद आप शाम 6 बजे तक श्रीनगर पहुंच सकते हैं आराम से।

Kashmir Great Lakes Trek Guide

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक को लेकर जरूरी सवाल और जवाब

क्या कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक मुश्किल है? (Is Kashmir Great Lakes trek difficult?)

वैसे तो कश्मीर ग्रेट लेक्स एक शुरुआती ट्रेक में आती है लेकिन डिफिकल्टी लेवल मोडरेट टू डिफिकल्ट है। चढ़ाई और उतराई चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम का भी कुछ भरोसा नहीं है।

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक के पास का एयरपोर्ट और रेवले स्टेशन कौन सा है?

केजीएल के निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर है और निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू है।

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक कितनी लंबी है?

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक करीब 65 से 72 किलोमीटर लंबी है और इसे पूरा करने के लिए 7 दिन चाहिए।

क्या कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक करने लायक है?

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक मध्यम से कठिन ट्रेक है। हालांकि बारिश के दौरान यह मुश्किल हो जाती है। ट्रेक पगडंडी भरे दर्रों और जंगली घाटियों के ऊपर से गुजरती है, जिनमें तेज से मध्यम चढ़ाई और उतराई होती है। सबसे कठिन उतराई आपके अंतिम दिन होती है और सबसे कठिन चढ़ाई उस दिन होती है जब आप गडसर पास पर पहुंचते हैं। कुल मिलाकर ये रास्ते इतने खूबसूरत हैं कि घर वापस आने के बाद आप सालों तक उन्हें याद करते रहते हैं। Kashmir Great Lakes Trek Guide

कैसे करें स्पीति वैली की यात्रा; पढ़िए कंपलीट ट्रैवल गाइड

क्या स्पीति घाटी पर्यटकों के लिए सुरक्षित है?

स्पीति घाटी जाने का सबसे अच्छा समय कब है?

स्पीति वैली ट्रिप के लिए क्या कपड़े पैक करें?

स्पीति घाटी में एटीएम, मोबाइल नेटवर्क और डेटा कनेक्टिविटी कैसी है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *