Kullu Manali Mandi by Bus: यूपी के ‘हर शहर’ से अब सीधे मिलेगी कुल्लू, मनाली व मंडी जाने के लिए बसें, ये रहा बसों का टाइम टेबल

Kullu, Manali and Mandi by Bus

Kullu, Manali and Mandi by Bus: हिमाचल की हसीन वादियों की सैर करने वाले यूपी के पर्यटकों को प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी के पर्यटक अब तकरीबन हर शहर से परिवहन विभाग की बस से सीधे हिमाचल जा सकेंगे। इसे लेकर यूपी व हिमाचल के बीच 20 सालों के लिए पारस्परिक परिवहन समझौता हुआ है।

अभी तक दोनों प्रदेशों के बीच जो समझौता था, उसमें बहुत कम संख्या में बसों का संचालन होता था, जो अब बढ़ा दिया गया है। अब यूपी परिवहन विभाग की 67 बसें हिमाचल के 19 मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

(ये भी पढ़ें: – Brahmatal Trek 2021 Best Winter Treks in India: कैसे करें भारत की बेस्ट विंटर ट्रेक, जानिए क्या है ब्रह्मताल ट्रेक पर जाने का बेस्ट टाइम और बजट)

19 मार्गों पर चलेंगी बसें

गर्मियों में हिमाचल की हसीन वादियों की सैर अब सस्ती और आसान होगी। यूपी के पर्यटकों को चंडीगडढ़ व दिल्ली से हिमाचल की बसों को पकड़ना नहीं पड़ेगा। यूपी से हिमाचल के 19 मार्गों पर प्रतिदिन 67 बसों का संचालन किया जाएगा। जो हिमाचल राज्य में 3594 किलोमीटर का सफर प्रतिदिन तय करेंगी।

हर दिन चलेंगी 70 बसें

वहीं, हिमाचल से प्रदेश के 27 मार्गों पर प्रतिदिन 70 बसों का संचालन किया जाएगा। जो राज्य के अंदर 3238 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। हालांकि यह बाद में तय किया जाएगा कि किन-किन शहरों से हिमाचल के लिए सीधे बस सेवा शुरू की जाएगी।

(ये भी पढ़ें:- SNOW TREKKING TIPS : कैसे करें पहली स्नो ट्रेक की तैयारी, विंटर ट्रेक पर क्या-क्या ले जाना है जरूरी? )

यूपी व हिमाचल प्रदेश के मध्य बसों के संचालन को लेकर पहली बार 6 मई 1985 को पारस्परिक समझौता हुआ था। जिसके समाप्त होने के बाद दोनों राज्यों के बीच बीस सालों के लिए दोबारा समझौता हुआ है। इसमें यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें हिमाचल प्रदेश के 10 मार्गों पर प्रतिदिन 46 बसें संचालित होती थीं, जो अब बढ़ाकर 67 बसें कर दी गई हैं।

इसी तरह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पहले 11 मार्गों पर 22 बसें प्रतिदिन चलती थीं जो अब बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन की 70 बसें यूपी के 27 मार्गों पर प्रतिदिन संचालित होंगी। जानकारों की मानें तो इसमें लखनऊ समेत हर बड़े शहर से हिमाचल के जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

(Lets Connect on Instagram https://www.instagram.com/amitphotoz/)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *